Advertisement

सीसीएल सीकेएस ढोरी का अमलो चेक पोस्ट में जनजागरण कार्यक्रम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भामसं से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा 12 अगस्त को बोकारो जिला के हद में ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना चेक पोस्ट मुख्य द्वार पर जनजागरण कार्यक्रम चलाया गया। उक्त कार्यक्रम कोयला कर्मचारियों के बीच जागरूकता लाने तथा आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने को लेकर किया गया।

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला कर्मचारियों के 13 सुत्री माँगो को लेकर पर पूरे कोल इंडिया स्तर कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई पर 24 जुलाई से 15 सितंबर तक चार चरणों में द्वार सभा, खदान परिसर के अगल-बगल गांव में जन जागरण कार्यक्रम नुक्कड़ सभा तथा 15 सितंबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उसी निमित्त मंगलवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा अमलो परियोजना के अमलो चेक पोस्ट मुख्य द्वार पर कोयला कर्मचारियों के बीच श्रमिक जनजागरण कार्यक्रम कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष फुली गोप तथा संचालन सचिव अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, मंत्री कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह एवं भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह उपस्थित रहे।

जनजागरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के रविंद्र कुमार मिश्रा एवं विनय कुमार सिंह ने कहा कि कोयला कर्मचारियों के 13 सुत्री जायज माँग अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ तत्वाधान में जो कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित पीट मीटिंग कर रहे है। मौके पर नुनुचंद महतो,बिरेन्द्र गुप्ता,राजेश पासवान, बुधन प्रसाद नोनिया,प्रमोद शर्मा,बरहन लोहार,‌कुलदीप साव, नरेश प्रसाद बलाल हुसैन, भुनेश्वर, भोला राम,फुलचंद किष्को, प्रतोष कुमार रॉय, मनोज कुमार,कुंडा सिंह,‌‌ विजय,‌ भुनेश्वर, आगास राम, शंकर दास, निरंजन वर्मा, नीरज कुमार सिंह, मिथलेश चौहान, धर्मेंद्र, बैजनाथ, जीतन, जगतलाल, मिट्ठू, दुलाल,‌ राजकुमार,अरविंद, लखन, रसिया,‌ श्याम, सेवा,‌ दीनू, रथू, बिगन, काली, सीमा देवी, चंपा देवी, प्रमिला देवी, नथुनी देवी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *