Advertisement

गोमिया एवं बेरमो में सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में बीते 11 अगस्त को फैशन डिज़ाइनर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बोकारो जिला के हद में बेरमो एवं गोमिया में किया गया।

जानकारी के अनुसार गोमिया में +2 उच्च विद्यालय के निकट उप मुखिया अनील यादव, वार्ड सदस्य शिवनारायण रविदास,गुड़िया देवी द्वारा तथा बेरमो प्रखंड में जेआरजी बैंक के ऊपर पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेत्री अर्चना सिंह,वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट हेड रविन्द्र कुमार, प्रोजेक्ट प्रबंधक सह संचालन धीरज कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बताया जाता है कि प्रशिक्षण केंद्र गोमिया में 100 बेरोजगार महिलाओ को और बेरमो में 200 बेरोजगार महिलाओ को 760 घंटो की प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारी जायेगी। संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षु को संस्था की ओर से निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण केंद्र में आटोमेटिक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी।

इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध की गई हैं। उद्घाटन सामारोह में प्रशिक्षिका सीता देवी, नीलम देवी, झरना दास, कंचन कुमारी, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, डाटा ऑपरेटर विभूति शर्मा, गीतांजलि कुमारी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *