Advertisement

खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चंद्र चाकी की शहादत दिवस पर निःशुल्क वस्त्र वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नेताजी समाज कल्याण संघ के सौजन्य से बीते 11 अगस्त को बोकारो जिला के हद में सेन्ट्रल मार्केट बोकारो थर्मल में खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चंद्र चाकी की शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संघ के संचालक तपेश्वर ठाकुर के द्वारा जरूरतमंदो के बीच निःशुल्क वस्त्र वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार संघ के संचालक तपेश्वर ठाकुर के द्वारा खुदीराम बोस एवं प्रफुल्ल चंद्र चाकी की शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन के बाद पुरा दिन जरूरतमंदो के बीच निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, वस्त्र का वितरण किया। ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा बीते लगभग पांच साल से अधिक समय से क्षेत्र के गरीब गुरबो को सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए सबके सहयोग से वस्त्र आदि जरूरत की सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाता रहा है। कार्यक्रम तथा वस्त्र वितरण के अवसर पर मुख्य रूप से काजल कुमारी, खेसारी, खोखन गुहा, आशीष शर्मा, रामनाथ ठाकुर, राहुल कुमार, अंकुर, अनुज, मंजू देवी, मिथुन महतो आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *