अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित एडीएम मुकेश कुमार के कार्यालय में जिला प्रशासन के निर्देश पर 12 अगस्त को जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के वकास्त एवं गैरमजरुआ सैरातों की बंदोबस्ती डाक की गयी।
जानकारी के अनुसार उक्त बंदोस्ती डाक में कई ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वकास्त की बंदोबस्ती ₹318600 (तीन लाख, अठारह हजार, छः सौ रूपए) में सोनपुर के सुरेश नारायण सिंह के नाम किया गया। इसी क्रम में गैर मजरुआ सैरात का भी डाक किया गया, जिसमे ₹1,53,360 में गैरमजरुआ सैरात को सोनपुर नखास के मुकेश कुमार सिंह के नाम बंदोबस्त किया गया।
![]()













Leave a Reply