Advertisement

महिला वार्ड सदस्यों को दिया जा रहा प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में महिला वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत उपनिदेशक पंचायती राज विभाग रांची के पत्रांक 1491 के आलोक में पंचायत की महिला वार्ड सदस्यों को प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में पेटरवार प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी पत्र के तहत प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीते 8 अगस्त को शुरू किया गया प्रशिक्षण 11 अगस्त तक चला।

दूसरे चक्र के तहत प्रखंड के हद में आठ पंचायत यथा अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी, चांदो, मायापुर, ओरदाना, कोह, सदमाकला व उत्तासारा आदि पंचायत की महिला वार्ड सदस्य शामिल थी। इन्हें मास्टर ट्रेनर सह मुखिया बुंडू निहारिका सुकृति एवं मुखिया कंचन देवी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
मालूम हो कि, इसके पूर्व प्रथम बैच में आठ पंचायतों का प्रशिक्षण 4 से 6 अगस्त तक आयोजित किया है गया था। प्रखंड के शेष सात पंचायतों का प्रशिक्षण 12 से 14 को आयोजित होगा। जिसमें प्रखंड के हद में बुंडू, पेटरवार, दारिद, चरगी, पिछरी उत्तरी, तेनुघाट व उलगड्डा पंचायत के नाम शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *