नक्सली के पैतृक गांव जमुनिया से की गयी गिरफ्तारी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट जमुनिया से पुलिस ने फरार नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर फरार नक्सली पाण्डे मांझी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। नक्सली के खिलाफस्थानीय थाना में नक्सली घटना से संबंधित स्थाई वारंट न्यायालय द्वारा निर्गत था। जिसकी तलाश पुलिस को लगभग दस वर्षो से थी।
इस संबंध में पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने 11 अगस्त को बताया कि भाकपा माओवादी से संबंधित नक्सली पांडे मांझी पिता ढेना मांझी ग्राम जमुनिया थाना पेंक-नारायणपुर जिला बोकारो का रहने वाला है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके पैतृक गांव जमुनिया से गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ धारा 121(A)/12(B) िप्स, 25(1-B)/26/35 आर्म एक्ट 4/5 विस्फोटक एक्ट एवं 17 (i)(ii) CLA एक्ट में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट निर्गत था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट भेजा दिया गया।
![]()













Leave a Reply