विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। विद्यालय के सफलतापूर्वक 50 वर्ष पुरा होने पर 11 अगस्त को जिला के हद में आदर्श विद्यालय गोमिया में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार गोमिया स्थित आदर्श विद्यालय के स्थापना का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सह विद्यालय अध्यक्ष स्वर्णकार ने कहा कि आदर्श विद्यालय का आज 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मानते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है। कहा कि विद्यालय में इस दौरान कई उतार चढ़ाव आये, किन्तु विद्यालय में पठन पाठन का कार्य निरंतर जारी रहा। यह यहां के तमाम रहिवासियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।
ज्ञात हो कि, गोमिया में आदर्श विद्यालय द्वारा बच्चों को सस्ती एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। यह विद्यालय पिछले 50 वर्षों से निरंतर शिक्षा का अलख जगा रहा है, जो क्षेत्र को गौरांवित कर रहा है।
इसके पूर्व विद्यालय के सचिव प्रमोद स्वर्णकार ने विद्यालय के पचास वर्षों के कार्यकाल का प्रतिवेदन रखा। वहीं विद्यालय के पूर्व शिक्षक कृष्णा प्रसाद एवं मेघनाथ स्वर्णकार, शिक्षक सह मुखिया बलराम रजक एवं पूर्व सचिव दामोदर प्रसाद, पूर्व आदेशपाल नंदन प्रसाद आदि को बुके देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा एक से एक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मुखिया रामबृक्ष मुर्मू एवं बंटी उरांव, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, शिक्षाविद नकुल यादव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, रामकुमार यादव, दुलाल प्रसाद, दरबारी मांझी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply