Advertisement

जिला परिवहन कार्यालय परिसर में ऑटो चालको के लिए परमिट वितरण शिविर

सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा के नियमों का करें पालन-डीटीओ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग विजय कुमार सिंह एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा ऑटो चालकों को परमिट निर्गत करने हेतु 11 अगस्त को परमिट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर बोकारो जिला परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

इस दौरान उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, उत्तरी छोटानागपूर द्वारा क्षेत्र के 9 ऑटो चालकों को परमिट प्रदान किया गया एवं अन्य ऑटो चालकों को परमिट बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में ऑटो परमिट निर्गत करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गई। इस दौरान कई ऑटो चालकों ने परमिट के लिए आवेदन जमा किया।

मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा जानकारी दी गई कि जिला में कई ऑटो चालकों द्वारा बिना परमिट के ऑटो का परिचालन किया जा रहा है। कई ऑटो चालकों ने जानकारी के अभाव के कारण परमिट नहीं बनाया है। इस कारणवश उनकी सुविधा के लिए उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सभी ऑटोमोबाइल डीलर को भी उनके संस्थान से बिकने वाले ऑटो का परमिट के लिए आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले के अन्य सभी ऑटो चालक जो बिना परमिट के वाहन का परिचालन कर रहे हैं। वे परमिट से संबंधित जानकारी एवं आवेदन करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु भी ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित अन्य कर्मी व् दर्जनों ऑटो चालक उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *