Advertisement

स्मृति शेष पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजिल अर्पित करनेवालों का लगा तांता

गणमान्य जनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की संवेदना

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। स्मृति-शेष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (सीएम) एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उन्हें जाननेवाले 11 अगस्त को गुरूजी के पैतृक गांव रामगढ़ जिला के हद में गोला प्रखंड के नेमरा पहुंचे। उनके पुत्र व् राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर उपस्थित जनों ने स्मृति-शेष गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने वालों में आम और खास सभी शामिल थे। मौके पर उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की।

ज्ञात हो कि, पुर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का बीते 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 5 अगस्त को नेमरा स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र व् राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने दी थी। श्राद्ध कर्म के सातवें दिन 11 अगस्त की सुबह से ही उनके नेमरा स्थित पैतृक आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

अलग झारखंड राज्य के निर्माण में गुरुजी का योगदान

स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उपस्थित गणमान्य जनों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में गुरुजी का अतुलनीय योगदान रहा है। झारखंडवासी सदैव उनका ऋणी रहेंगे। कहा गया कि गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी, गरीब, दलित, शोषित, वंचित एवं उपेक्षित समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। दिवंगत का संघर्ष, आदर्श एवं उनके द्वारा दिखाए रास्ते राज्यवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश दिशोम गुरु को हमेशा जननायक के रूप में याद रखेगा। स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य के कई मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, पूर्व मंत्री सहित कई गणमान्य शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *