Advertisement

भारत माता की जयकारे व् भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

भारत माता की जयकारे व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा सोनपुर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारत माता की जयकारे व् भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ सारण जिला के हद में सोनपुर में 11 अगस्त को सैकड़ो भाजपा समर्थकों ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली।

जिला के हद में सोनपुर प्रखंड भाजपा द्वारा निकाली गयी इस यात्रा की अध्यक्षता भाजपा नगर युवा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू यात्रा का संचालन कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा सोनपुर के गौतम चौक से चलकर शहीद महेश्वरी चौक पर शहीद महेश्वर बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रणाम करते हुए समाप्त हुई।

बताया जाता है कि उक्त तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, अखंड भारत जिंदाबाद के जबर्दस्त नारे लगे। इस दौरान पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि देश के अमर शहीदों के सम्मान में पार्टी द्वारा 11अगस्त से 13 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें सभी देशभक्त 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाकर अखंड भारत का परिचय देंगे।

तिरंगा बाइक यात्रा के मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह, प्रदेश नेता हेमनारायण सिंह, युवा मोर्चा सारण जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी वरुण कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, आशुतोष कुमार रितेश, जिला मंत्री राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, दीपक शर्मा, जयंत कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, संजीव कुमार सिंह, कुंवर किशन, अलोक कुमार सिंह, हर्षवर्धन, दिव्यांशु गौतम, उमाशंकर सिंह, राजन कुमार दास, शिवबचन सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अभय सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता व् समर्थक शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *