एस. पी. सक्सेना/बोकारो। चुनाव आयोग के निर्देश पर बुथ लेवल एजेंट (बीएलई) बनाने को लेकर 10 अगस्त को बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में बैठक की गयी। अध्यक्षता राजद बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने की।
बैठक में बोकारो जिला के राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा आदेशित विषय बूथ लेवल एजेंट बनाना एवं संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा की गयी। उक्त बैठक में गहन चर्चा के बाद जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से आग्रह किया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड में बीएलए बनाकर सूची जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि बोकारो जिला राजद सहयोग समिति का निर्माण किया जाए, जिसमें रहिवासी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करें, जिससे कि पार्टी का सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से चलाया जा सके। बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि बिहार के युवा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण की खामियों को उजागर कर मोदी सरकार एवं चुनाव आयोग के गलत एवं जन विरोधी नीतियों को उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का प्रमाण देकर चुनाव आयोग को जनता के सामने नंगा कर दिया है। यह साबित हो गया है कि चोरी के वोट से ही मोदी सरकार देश की सत्ता में काबिज है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार तेजस्वी के नेतृत्व में एक नई युवा सरकार बनाने के लिए तैयारी कर चुकी है।

बैठक में मुख्य रूप से राजद के वरीय जिला उपाध्यक्ष सीताराम यादव, राज्य परिषद सदस्य बोढन यादव, भाई प्रमोद सिंह, मोहिउद्दीन अंसारी, बोकारो महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष गिरी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजदेव पाल, जिला महासचिव अशोक यादव, वीरेंद्र यादव, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, कसमार प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार स्वर्णकार, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष अमरिका यादव, राजद पदाधिकारीगण अभय यादव, मंटू यादव, जिला कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, वीरू यादव, मनोज यादव, दिनेश मास्टर, परशुराम यादव, प्रदीप यादव आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply