Advertisement

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर के लिए प्रचार वाहन रवाना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आगामी 13 अगस्त को बोकारो जिला के हद में अग्रसेन स्मृति भवन फुसरो में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

इसके प्रचार प्रसार के लिए बेरमो मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 10 अगस्त को प्रचार गाड़ी को आजीवन सदस्य कल्याण चंद अग्रवाल द्वारा हरा झंडा दिखा कर रवाना किया गया। बताया जाता है कि भगवान महावीर आँख अस्पताल रांची के सौजन्य से उक्त शिविर स्थानीय श्रीअग्रसेन स्मृति भवन फुसरो में लगाया जाएगा।

मारवाड़ी सम्मेलन के बेरमो शाखा अध्यक्ष छित्तरमल अग्रवाल तथा महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य जनहित तथा परोपकार के कार्यों को करना है। इसी कड़ी में उक्त आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों की सारी व्यवस्था पूर्ण रूप से निःशुल्क है। नेत्र रोग ग्रस्त मरीज अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाए।

इस अवसर पर बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सह सचिव प्रेम राज गोयल, सम्मेलन के अध्यक्ष छित्तरमल अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण चांडक, संगठन मंत्री पवन अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष मनोज खेतान, राजेश राठी, अमर चांडक, विजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, जगदीश चंद मुरारका, सुमित राईका, मनोज बूबना, कमल अग्रवाल, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त शिविर के आयोजन की पुष्टि भगवान महावीर नेत्र अस्पताल रांची के समन्वयक हरीश दोषी उर्फ राजु भाई ने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *