Advertisement

प्रवीर सेनगुप्ता ने जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी का ग्रहण किया पदभार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में नये परियोजना पदाधिकारी प्रवीर सेनगुप्ता ने बीते दिनों अपना पदभार ग्रहण किया। परियोजना के पीओ कार्यालय कक्ष में 10 अगस्त को नये परियोजना पदाधिकारी सेनगुप्ता ने एक भेंट में बताया कि इससे पूर्व वे बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी थे।

उन्होंने बताया कि इस बार कथारा क्षेत्र द्वारा जारंगडीह को 15 लाख टन कोयले का उत्पादन लक्ष्य दिया गया है, जिसे पूरी सुरक्षा के साथ करना है। कहा कि जारंगडीह कोलियरी के सभी कोयला मजदूर और अधिकारी इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। जिसमें विभिन्न मजदूर यूनियनों का सहयोग भी अपेक्षित होगा। कहा कि कोलियरी क्षेत्र में विकास से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।

पीओ सेनगुप्ता ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी को लेकर सूत्रों से जानकारी लिया जा रहा है क्योंकि वे अभी क्षेत्र में नये है। उन्होंने अवैध कोयले की चोरी को रोकने को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *