Advertisement

सत्यलोक द्वारा नावाडीह बाजारटांड़ में नया कार्यालय व् मिठाई फैक्ट्री का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाजसेवा के क्षेत्र में दो दशक से बोकारो जिला और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय सत्यलोक संस्था द्वारा 10 अगस्त को अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया गया।

जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक डॉ एस. एन. राय ने बताया कि संस्था ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए 10 अगस्त को बोकारो जिला के हद में नावाडीह बाजारटांड़ में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। बताया कि यह नया कार्यालय संस्था के अध्यक्ष मनोज महतो की अपनी भूमि पर, मुख्य सड़क के समीप बने एक विशाल कक्ष में स्थापित किया गया है।

राय ने बताया कि संस्था की उल्लेखनीय उपलब्धियों और समाजहित के कार्यों से प्रेरित होकर नावाडीह के स्थानीय रहिवासी इस क्षेत्र में संस्था के आगमन से बेहद उत्साहित और प्रसन्न है। जानकारी के अनुसार नावाडीह में कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान सत्यलोक अध्यक्ष मनोज महतो ने एक मिठाई फैक्ट्री का भी शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह फैक्ट्री न केवल स्थानीय रहिवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि इसके आर्थिक लाभ का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और देखभाल पर खर्च किया जाएगा। ज्ञात हो कि, इन बच्चों को संस्था कई वर्षों से नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य रहिवासियों के साथ-साथ गोमिया क्षेत्र से पधारे संस्था के संस्थापक डॉ एस. एन. राय एवं सक्रिय सदस्य रोहन, गणेश, जूलियस और शामू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने संस्था के इस कदम की सराहना की और इसे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *