सेल ऑफिस बना शानदार लेकिन एसडीओसीएम का कोयला लेनदार नदारद।
एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा ने 9 अगस्त को एसडीओसीएम (कल्याणी) प्रोजेक्ट में नवनिर्मित सेल ऑफिस का उद्घाटन फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
इस अवसर पर जब महाप्रबंधक से पूछा गया कि सेल ऑफिस तो शानदार बन गया है लेकिन 20 हजार टन स्टीम कोयला का सेल ऑफर निकालने के बाद भी मात्र 100 टन का ही लेनदार सामने आया। महाप्रबंधक ने कहा कि यह अवसर इस संबंध में कुछ बताने का नहीं है। इस अवसर पर महाप्रबंधक सेल ऑफिस बनाने वाले सिविल अभियंता को दीवार का सिपेज दिखाकर नाराजगी व्यक्ति की और इसे शीघ्र ठीक कराने का आदेश दिया।
ज्ञातव्य हो कि महाप्रबंधक रंजय सिंहा ने एएडीओसीएम (अमलो) आउटसोर्सिंग पैच मे नवनिर्मित वी. पॉइंट का भी उद्घाटन किया। यहां लगे शिलापट्ट पर महाप्रबंधक रंजय सिंहा की जगह महाप्रबंधक रंजन सिंहा लिखा पाया जाना सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा चर्चा का विषय बना रहा। उम्मीद की जाती है कि समाचार पढ़कर स्थानीय प्रबंधक, महाप्रबंधक का नाम सुधारने का प्रयास अवश्य करेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर एसओ ईएंडएम गौतम मोहंती, कल्याणी पीओ शैलेश प्रसाद, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह, मैनेजर मुनीनाथ सिंह, मैनेजर राजीव कुमार सिंह, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर सुरेश सिंह, एरिया सेल ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता, सेल ऑफिसर जसपाल सिंह, साइडिंग मैनेजर ओम प्रकाश सिंह, सिविल इंजीनियर राम लखन कुमार, सहायक अभियंता किशुन राय, उपेन्द्र सिंह सहित मुरारी प्रसाद सिंह, बैजनाथ सिंह, लक्ष्मण साव, मदन सिंह, राकेश सिंह, पूर्व मुखिया नकुल महतो, दौलत महतो, पंकज शर्मा, पपलू सिंह, नारायण महतो, मोहम्मद अनवर अंसारी, संपत सिंह, जय मुखर्जी आदि दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply