Advertisement

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांध कर किया प्रेम का इजहार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सावन पूर्णिमा सह रक्षाबंधन के पावन मौके पर 9 अगस्त को बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में श्रद्धाभाव से राखी बांधी। वहीं भाइयों ने उन्हें सप्रेम उपहार भेंट किए तथा उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के अंगवाली, चलकरी, झुंझको, चांदो, बेहरागोडा, खेड़ो, राजाटांड़ आदि ग्रामीण इलाके में प्रेमपूर्वक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस खास मौके पर छोटी छोटी बालाओं ने भी नन्हे भाइयों की कलाई में राखी बांधी।कई भाई अपनी बहनों की ससुराल जाकर उनसे राखी बंधवाई। कई बहने भी मायके पहुंच भाई को राखी बांधी और एक दूसरे के प्रति स्नेह को दर्शाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *