Advertisement

सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा को पेटरवार प्रखंड के शिवमंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। सावन माह के अंतिम दिन 9 अगस्त पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में प्रातः से लेकर दोपहर तक महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी, चांदो, चलकरी, चांपी, खेतको, पेटरवार, बुंडू, ओरदाना, उतासारा, कोह, उलगड्डा सहित सभी पंचायत क्षेत्रों में भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई।

अंगवाली के पौराणिक शिवालय में पंडित संतोष चटर्जी, राजेश चटर्जी, आनंद चटर्जी, चलकरी में पंडित गोवर्धन बनर्जी, विक्की बनर्जी, महादेव पत्थर धाम में रामपद बाबा, झुंझको में दिग्विजय उर्फ दिग्गू, छपरडीह स्थित संगमतट के शिवालय में गौरबाबा द्वारा श्रद्धालुओं को जलाभिषेक तथा बेलपत्र अर्पण कराया गया। वहीं संध्या बेला में अंगवाली मंडपवारी चौक तथा छपरडीह में श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *