Advertisement

श्रावणी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा, सरयू एवं गंडक में डुबकी

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री ने किया बाबा हरिहरनाथ का दर्शन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर सारण जिला के हद में बहनेवाली सरयू, गंगा एवं गंडक नदियों में 9 अगस्त को लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

इस मौके पर जिला मुख्यालय छपरा स्थित धर्मनाथ मंदिर, सिल्हौडी स्थित शीला नाथ, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

दूसरी तरफ बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने 9 अगस्त की संध्या सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में बाबा हरिहरनाथ का दर्शन किया। मौके पर सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।

भाजपा नेता सिंह ने मंत्री नीरज को गुलदस्ता तथा अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *