Advertisement

बोकारो में पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया राखी का त्योहार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन (रखी) का त्योहार 9 अगस्त को बोकारो में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक देखने को मिली। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों से दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ और आरती के साथ माहौल भक्ति और स्नेह से भर गया।

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अनोखे तरीके से मनाया। कई जगह अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और सैनिक परिवारों के बीच राखी बांधकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया गया। त्योहार के चलते शहर में पूरे दिन उल्लास और खुशियों का माहौल बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *