एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सावन पूर्णिमा के अवसर पर 9 अगस्त की देर संध्या बोकारो जिला के हद में दुर्गा मंडप जारंगडीह मे भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारा में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूपी खीर, पूरी, सब्जी ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी जारंगडीह द्वारा आयोजित भंडारा के अवसर पर जारंगडीह के विभिन्न कॉलोनीयों के अलावा खेतको, कथारा, संडे बाजार, जरीडीह बाजार से आदि क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान मंदिर में माथा टेका तथा ईश्वर से क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
भंडारा आयोजन के अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धनंजय त्रिवेदी उर्फ टिंकू पंडित, सचिव सुभाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, कमेटी के राजा, कुंदन, मंथन, पवन, अनमोल, रवि दुबे, सुमित, प्रकाश गुप्ता, धीरज वर्णवाल आदि ने सेवा भाव से भंडारा में सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply