संबंधित ठेका कंपनी मजदूरों की ली गई राशि वापस करने का एसडीओ ने दिया आदेश
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित ओएनजीसी कंपनी में कार्यरत ठेका कंपनी संतोष एसोसिएट के अधिकारियों द्वारा कार्यरत कामगारों से मासिक वेतन राशि में से अवैध वसूली का आरोप ठेका मजदूरों ने लगाया है। इसे लेकर पीड़ित ठेका मजदूर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी से बीते 8 अगस्त को उनके तेनुघाट स्थित कार्यालय कक्ष में भेंट कर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
जानकारी देते हुए ठेका मजदूर एवं झारखंड श्रमिक संघ ओएनजीसी गोमिया शाखा के मीडिया प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि ओएनजीसी में कार्यरत संतोष एसोसिएट में कुल 57 मजदूर को जो ओएनजीसी ठेका कंपनी द्वारा मासिक भुगतान किया जाता है इसके एवज में मिलनेवाले कुल राशि का 40 प्रतिशत जबरन मजदूरों से वसूला जाता है। नहीं देने पर काम से हटा देने की धमकी दी जाती है, बताया गया की हाल ही में एक मजदूर द्वारा अवैध वसूली का विरोध करने पर उसे काम से हटा दिया गया, जिसके कारण तमाम आउटसोर्सिंग मजदूर भयभीत हैं।
यादव ने बताया कि इसे लेकर ही सभी ठेका मजदूर झारखंड श्रमिक संघ के बैनर तले बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ से गुहार लगाई है। कहा कि एसडीओ द्वारा उक्त ठेका कंपनी इंचार्ज तुषार कुमार सिंह को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई है तथा भविष्य में अवैध वसूली नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। मौके पर तनवीर अंसारी, महेंद्र प्रसाद यादव, आकाश ठाकुर, विकास यादव, भास्कर प्रजापति, ताहिर, धनंजय प्रजापति, सहदेव रविदास, ख्वाजा अंसारी के अलावे दर्जनों ठेका मजदूर उपस्थित थे।
इस संबंध में बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मजदूरों द्वारा प्रस्तुत कागजात के अवलोकन से प्रथम दृष्टया ज्ञात होता है कि ठेका कंपनी प्रतिनिधि द्वारा मजदूरों से अवैध वसूली किया गया है, इसे लेकर उन्होंने उक्त ठेका कंपनी के प्रतिनिधि से भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने तथा ली गयी अवैध राशि वापस करने की हिदायत भी दी है। संबंधित ठेका कंपनी प्रतिनिधि तुसार कुमार सिंह से संपर्क करने पर लगे आरोपों के बावत पुछे जाने पर पक्ष रखने के बजाय बोकारो अथवा जैनमोड़ में मिलने की बात कही जा रही है।
![]()













Leave a Reply