मौके पर पहुंचे एकनाथ शिंदे ने सड़क निर्माण का लिया जायजा
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर के घोड़बंदर रोड और गायमुख सड़क को गड्ढा मुक्त कर आधुनिक तकनीक से बनाने के लिए समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने घोड़बंदर रोड पर गड्ढों की तुरंत मरम्मत के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद संबंधित विभाग एक्शन में आई और रोड का काम शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही डीसीएम शिंदे शुक्रवार की शाम मौके पर पहुंचे सड़क मरम्मत कार्य का दौरा करते हुए जायजा भी लिया।
इस दौरे में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। घोड़बंदर रोड पर गायमुख के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से खतरनाक हो गई थी। जिसके करण ट्रैफिक जाम हो जाता था, वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। बताया जाता है कि पालकमंत्री होने के नाते शिंदे को बार-बार इस बारे में शिकायतें मिल रही थीं।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की समीक्षा बैठक और दिशा निर्देशों के बाद सभी विभाग एक्शन में आ गए हैं। इस बात की जानकारी शिंदे को पता चला कि लोक निर्माण विभाग ने यह काम शुरू किया है, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गायमुख का दौरा किया और वहां हो चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क के खराब हिस्से को पूरी तरह से हटा दिया जाये, फिर डब्ल्यूबीएम का उपयोग ग्राउटिंग के लिए किया जाना चाहिए, उस पर डामर बिछाया जाना चाहिए और अंत में उस पर मैस्टिक किया जाना चाहिए। ताकि बनाई गई सड़कें न केवल अच्छी गुणवत्ता की होंगी। बल्कि भारी वाहनों को फिर से उस पर गड्ढे नहीं मिलेंगे। उन्होंने बताया कि हर मानसून से पहले इन सड़कों की मरम्मत करने के बाद भी, इन्हें फिर से मरम्मत करने की नौबत आ जाती है।

शिंदे ने कहा कि यहां 60 मीटर चौड़ी एक नई सड़क प्रस्तावित है और इसके पूरा होने के बाद यह समस्या नहीं रहेगी। इस काम को शुरू करने के लिए वन विभाग और निजी मालिकों से ज़मीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। नागरिकों को तत्काल राहत देने के लिए, सड़क की मरम्मत मास्टिंग से की जा रही है।
ऐसा करने से जमा होने वाले पानी को रोकने के लिए खाई भी बनाई जाएगी। शिंदे ने स्पष्ट किया कि इससे यहा जमा होने वाले पानी की उचित निकासी सुनिश्चित होगी और बनी हुई सड़क अच्छी स्थिति में रहेगी। शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में, ठाणे-बोरीवली टनल रोड और साकेत से फाउंटेन कोस्टल रोड के निर्माण के बाद, इस सड़क पर दबाव निश्चित रूप से कम होगा और नागरिकों को यातायात की भीड़ से स्थायी राहत मिलेगी।
Tegs: #As-soon-as-dcm-shinde-came-into-action-the-concerned-department-started-active-road-work-started
![]()













Leave a Reply