Advertisement

मारवाड़ी महिला समिति द्वारा बेरमो थाना प्रभारी को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराध नियंत्रण के लिए मारवाड़ी महिला समिति फुसरो द्वारा 8 अगस्त को थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं द्वारा राखी बांधी थाना प्रभारी सिंह के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की कामना की गयी। साथ ही साथ स्कूली बच्चों ने भी थाना प्रभारी को राखी बांधी और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन एक विश्वास का पर्व है, जिसमें न सिर्फ अपनी बहन अपने भाई के अलावा अन्य युवा और बुजुर्ग पर अपना विश्वास व्यक्त करते हैं और रक्षा की उम्मीद करती है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष‌ हिमांशी अग्रवाल, सचिव पूनम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा‌ पेडिवाल, सह सचिव कोमल अग्रवाल सहित सीमा गोयल, पिंकी मित्तल, कुसुम गोयल आदि महिलाऐं व् बच्चियां उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *