एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित मैदान में 8 अगस्त को डिजनीलैंड और क्राफ्ट मेला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नप कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि फुसरो में किसी प्रकार का मनोरंजन का साधन नहीं है। ऐसे में मेले के आयोजन का महत्व काफी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में कलाकारों को देख कर दर्शकों में काफी उत्साह का संचार होता है। खास कर बच्चों को काफी आनंद मिलता है।
ज्ञात हो कि, वाईएमसीए के बैनर तले उक्त मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खादी ग्राम उद्योग चाईबासा के सचिव जितेंद्र कुमार रजक ने किया। मौके पर वाईएमसीए अध्यक्ष संजीव किडर, बीडीए कॉलेज पिछरी के पूर्व प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी प्रकाश कुमार सिंह, झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, पूर्व पार्षद कविता देवी, पत्रकार सत्येंद्र सिंह, महिला नेत्री रेहाना खातून और सुषमा कुमारी, समाजसेवी उमेश रविदास, नप कर्मी राजीव कुमार सिंह, रानू किडर, रविंद्र यादव, धर्म राम चौधरी, हरिनंदन प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply