प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झामुमो बेरमो प्रखंड कमिटी की ओर से यूनियन कार्यालय बोकारो थर्मल में 8 अगस्त को शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के मुखिया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दिया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव ने किया। सभा में शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर बोकारो जिला छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित रवानी, जिला महिला मोर्चा सचिव बबीता चौहान, बीस सूत्री सदस्य संतोष महतो, डेगलाल रजक, झारीलाल हांसदा, नागेश्वर महतो, द्वारका प्रसाद, संजीव, हसमत अंसारी, मोती कश्यप, महिला मोर्चा की पूजा मुर्मू ,सरना समिति के अध्यक्ष मनीराम मुर्मू, बृजलाल हांसदा, जोधन वास्के सहित झामुमो के कई कार्यकर्ताओं ने बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।
![]()













Leave a Reply