ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में 8 अगस्त को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अनुमंडल के विभिन्न थाना व् ओपी के प्रभारी गण उपस्थित थे।
बेरमो के एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी की गई, जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पिछले लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही पिछले माह में भी हुए अपराधिक घटनाओं को बारे में चर्चा करते हुए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। गोष्ठी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई।
गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा गया में सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें। बताया गया कि चोरी, छिनतई जैसे मामले को शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दे। बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया है और नई मामलों का समीक्षा किया जा रहा है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहना की और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी।
![]()













Leave a Reply