एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में स्टाफ रीक्रिएशन क्लब कथारा में 7 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय समाज के सर्वमान्य नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। झारखंड के जननायक, अलग राज्य के दाता, झामुमो महापरिवार अभिभावक, धरती पुत्र वीर योद्धा स्व शिबू सोरेन को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय समिति की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन धारण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनियन के जोनल सचिव जयनारायण महतो, क्षेत्रीय सचिव ईकबाल अहमद, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश मंडल, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव मुमताज आलम, मंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मोहम्मद अयूब, संजय कुमार, मो. जैनुल, सुरेश कमार, मो.अफाक, सारोदा मांझी, मो.नसीम, रोशन लाल रवि, लक्ष्मण कश्यप, राजू शाह, द्वारिका महतो, कमलदेव महतो, डिवीजन सिंह, यशवंत सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।
मौके पर जोनल सचिव जय नारायण महतो और क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने कहा कि झारखंड के महान आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का बीते 4 अगस्त को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। कहा गया कि 81 वर्षीय दिशोम गुरु ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वे बीते डेढ़ महीने से इलाज के लिए भर्ती थे। उन्होंने इसे व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही रूपों में अपूरणीय क्षति बताया।
साथ ही उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले शिबू सोरेन ने जीवन भर शोषित, वंचित, दलित एवं आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। झारखंड राज्य गठन के लिए व्यापक जन आंदोलन का नेतृत्व किया। वे केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि उड़ीसा, छत्तीसगढ़, असम और बंगाल सहित पूरे देश में आदिवासी समाज के सशक्त, संघर्षशील और पूजनीय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उन्हें सम्मानपूर्वक दिशोम गुरु कह कर संबोधित किया जाता था। आदिवासी समाज व् उनके समर्थक उन्हें भगवान का दर्जा देते थे।
![]()













Leave a Reply