प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड में 8 अगस्त को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वृक्ष-गंगा अभियान के तहत ब्लाक मोड़ नावाडीह से कांवर-यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पंच मंदिर, नावाडीह मुख्य बाजार, बिनोद चौक, बैंक मोड़, कॉलेज मोड़ कटघरा व् कोदवाडीह होते शांति वन पहुंची।
इस दौरान सभी कांवर यात्री बोल बम, बोल बम का नारा लगाते आओ वृक्ष लगाएं हम, धरती माता करें पुकार।वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार, वृक्षारोपण कार्य महान। एक वृक्ष दस पुत्र समान, सुखी धरती करें पुकार। वृक्ष ही है मेरा आधार, वायु, छाया, फल आधार, वृक्षों के अनुदान यह चार आदि जोरदार नारे लगाए जा रहे थे।
इसके उपरांत डालेश्वर महतो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव स्वरूप पौधौं का पूजन कराया गया।तत्पश्चात सभी कांवर धारियों का अक्षत, पुष्प से सम्मानित करते हुए आरती की गई। इस दौरान गायत्री समाज बोकारो के जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में जहर रूपी वायु प्रदुषण को दुर करने का मात्र एक साधन है वृक्षारोपण करना। अगर आक्सीजन रूपी अमृत भी सिर्फ पेड़ पौधों से ही हमें मिलती है यानि जो विष पीए और अमृत बांटे उसे ही शिव कहते हैं। तो आप सभी इस पावन माह सावन में भगवान शिव को कांवर में जल लेकर जा रहे हैं। इसे लगावें और नित्य सेवा व सुरक्षा प्रदान करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ भुषण+2 उच्च विद्यालय नावाडीह के प्रचार्य सुनिल सुमन व अखिलेश सिंह के द्वारा पौधे को कांवर में लेकर किया गया एवं शांति पाठ के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक जितेंद्र शर्मा, प्रखंड समन्वयक धीरज वर्णवाल, मंटु नायक, दौलत महतो, फुलचंद किस्कू, ईश्वर साव, कौशल्या देवी, दुलारी देवी, सरस्वती देवी, सुरेश नायक, ताराचंद महतो, मनोज महतो, डिलेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, लखन नायक, चंद्रदेव, भवानी महतो, केशु महतो, बसंत राय, निलम कुमारी, संगीता कुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थे।
![]()













Leave a Reply