Advertisement

आवासीय कार्यालय में गिरने से बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक का पैर टूटा

अस्पताल का ताला नहीं खुलने से नाराज दिखे वरीय महाप्रबंधक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया 2 अगस्त को अचानक अपने आवासीय कार्यायल परिसर में गिर गए, जिससे उनका बायां पैर जख्मी हो गया।

बताया जाता है कि घायल अवस्था में अरजरीया अंगरक्षक के साथ डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक अस्पताल का मुख्य गेट का ताला को स्वास्थ्य कर्मी नहीं खोल पाए। जिस कारण घायल वरीय महाप्रबंधक काफी नाराज दिखे।अंततः सूचना मिलने पर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के झा पहुंचे और घायल वरीय महाप्रबंधक को दूसरे गेट से अस्पताल के अन्दर ले गए, जहां जांच एवं एक्सरे के बाद उनका बायां पैर का हड्डी टूटा हुआ पाया गया। डीवीसी चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया है।

वरीय महाप्रबंधक अरजरिया ने बताया कि वे शिमला हाउस स्थित अपने आवासीय कार्यायल परिसर में अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे, इस दौरान पैर फिसल गया और वे जमीन में गिर गये थे। बता दे कि, डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का घोर अभाव है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *