प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी क्षेत्र के घरवाटांड़ में 2 अगस्त को एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना के विरोध में ग्रामीण रहिवासियों ने ओपी का घेराव कर पुलीसिया लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हुई मारपीट की घटना में तेनुघाट ओपी क्षेत्र के घरवाटांड रहिवासी राजेश यादव ने ओपी में बीते 19 जुलाई को एक आवेदन देकर बताया था कि जब वह अपने बच्चे को स्कूल से आने का घरवाटांड़ शिव मंदिर के समीप इंतजार कर रहा था, कि गांव का ही घनश्याम यादव उसे गाली गलौज करने लगा। मना करने पर नहीं माना। तब स्कूल का गाड़ी आ गया। जब बच्चा लेने आगे बढ़ा तो घनश्याम पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने उसे धक्का दे बच्चे को लेकर मोटरसाइकिल से घर चला गया। लगभग आधा घंटा बाद उसके घर पर ईट पत्थर चलाने लगा।
जब बाहर निकल कर देखा तो पाया कि घनश्याम का पुत्र रंजीत यादव, दिवाकर यादव और घनश्याम की पत्नी सभी मिलकर उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। तभी रंजीत यादव अपने हाथ में लोहे की रॉड से उसकी पत्नी को जान मारने के नियत से सर पर मारा, जिससे उसका सर फट गया और खून निकलने लगा। इसी बीच घनश्याम यादव की पत्नी उसके पत्नी के गले का मंगलसूत्र नोच ली और दिवाकर यादव उसकी पत्नी का बाल पकड़कर घसीटने लगा। छुड़ाने के क्रम में उसके साथ भी मारपीट कर ईट पत्थर से हमला किया गया।

उसने बताया कि आरोपी मेरे घर के अंदर घुस कर मार पीट किया। उसी मारपीट के दौरान मंटू यादव, रिंकू कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने का कोशिश किया गया। जिसमें मंटू यादव के माथे में गंभीर चोट लगा था, जिसका ईलाज कराने रांची ले जाया गया था। वहीं ईलाज के दौरान 2 अगस्त को रांची में मृत्यु हो गयी। बताया जाता है कि मंटू के मौत के बाद घरवाटांड़ के ग्रामीण रहिवासी सैकड़ो की संख्या में मृतक का शव को लेकर थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। वही समाचार लिखे जाने तक शव को रखे अढ़ाई घंटे से अधिक हो गया।
बताया जाता है कि ओपी घेराव की सूचना के बाद गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, कथारा ओपी प्रभारी, पेटरवार बीडीओ, सीओ घटना को लेकर तेनुघाट पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीण जनों को समझाने बुझाने के प्रयास में लगे हैं, बावजूद इसके ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है।
![]()













Leave a Reply