Advertisement

कलस्टर लेवल प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

विद्यालय में समारोह आयोजित कर प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। डीएवी स्पोर्ट्स कलस्टर लेवल प्रतियोगिता का आयोजन बीते 25, 26 व् 30, 31 जुलाई के मध्य विविध डीएवी पब्लिक स्कूलों में आयोजित किया गया था। कलस्टर लेवल के इस खेल प्रतियोगिता में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से कुल 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

विविध खेल प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट के प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेठ प्रदर्शन करते हुए 49 स्वर्ण पदक, 37 रजत पदक एवं 11 कांस्य पदक सहित कुल 97 पदक जीतकर पदकों की झड़ी लगा दी। कबड्डी टीम ने गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए विजेता रही। खो-खो टीम उप विजेता रही, वहीं ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग एवं दौड़ प्रतियोगिता में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि इस बार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 97 प्रतिभागियों ने अपना स्थान बना लिया हैं। इसे लेकर 2 अगस्त को विद्यालय परिसर में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों के स्वागत में आयोजित समारोह में उन्हें पदक देते हुए सम्मानित किया। वहीं खो-खो प्रतिभागी करन कुमार के शानदार व दमदार प्रदर्शन पर विशेष पुरष्कार दिया गया।

बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्या ने खेल शिक्षक सूरज कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीसीए प्रमुख मो.असगर अली द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *