Advertisement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा

न्यास समिति ने मंत्री का अंग वस्त्र से किया स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा नेता संतोष रंजन ने श्रावण माह में 2 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ की प्रातःकालीन रुद्राभिषेक पूजा एवं आरती में शामिल होकर बिहार वासियों के कल्याण और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और मंदिर न्यास समिति सचिव विजय लाला ने उन्हें अंग-वस्त्र और मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

मौके पर मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पंडित सदानंद पांडेय, पवन जी शास्त्री, भाजपा सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू , बाबा बमबम, भुटकुन बाबा, राहुल बाबा, अनुपम कुमार चंदन, राहुल सिंह, बिरजू पासवान, मोनू सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार इससे एक दिन पूर्व बीते एक अगस्त को प्रातःकालीन बेला में बगहा विधायक रिंकू सिंह, अररिया एसपी अंजनी कुमार और छपरा के एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने मंदिर में सुबह की पूजा में भाग लिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *