मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को प्रतिवेदन भेजने का दिया निर्देश
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा द्वारा 26 जुलाई को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति और विधिक मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को ईवीएम की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप और अन्य तकनीकी सुविधाओं की अद्यतन जानकारी दी गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है। जिसमें मशीनों की स्थिति, सुरक्षा एवं उपकरणों की क्रियाशीलता संबंधी प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को नियमित रूप से भेजा जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि समुचित प्रतिवेदन तैयार कर समय पर मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को प्रेषित कर दें। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply