Advertisement

ढुलाई भाड़ा बढ़ाने की मांग पर हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

बोकारो थर्मल के डीवीसी एस पौंड का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरु

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल में संचालित छाई ट्रांसपोर्टिंग को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकाल के लिए हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो एवं विस्थापितों ने 15 जुलाई को बन्द कर आन्दोलन की शुरुआत किया गया। एसोसिएशन ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

यहां आन्दोलन में उपस्थित हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो के अध्यक्ष गुलाबचंद महतो ने बताया कि डीवीसी बीटीपीएस एवं सीटीपीएस में संचालित छाई ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा छाई ढुलाई के लिए कम रेट पर बाहर से हाइवा लाकर ओवरलोड चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है। कहा कि ट्रांसपोर्ट कंपनीयों का निविदा बीते माह 29 जून को समाप्त होने के बावजूद डीवीसी द्वारा नया टेंडर नहीं करवाकर पूर्व की कम्पनी को एक्सटेंशन कर दिया गया है। इसलिए डीवीसी जबतक छाई ढुलाई के लिए नया टेंडर कर छाई ढुलाई भाड़ा में वृद्धि प्रति टन प्रति किलोमीटर दस रुपए करते हुए ओवरलोड पूर्ण रूप से बन्द करेगी, तबतक आन्दोलन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस बाबत बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दिया गया है। चक्का जाम आंदोलन में विस्थापित हाइवा ऑनर एसोसिएशन के जय प्रकाश साव, सुरेश साव के अलावे विभिन्न विस्थापित संगठन में मुख्य रूप से नरेश प्रजापति, फलजीत महतो, भोला कुमार तुरी, कृष्णा साव, प्रफुल्ल ठाकुर, हेमंतलाल प्रजापति, लखी नारायण महतो, रामदेव, दौलत सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *