ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सावन मास के प्रथम सोमवारी को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व आसपास के क्षेत्र में भी शिव भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई।
इस मौके पर 14 जुलाई की सुबह से ही भक्तजन भगवान शिव की पूजा करने हेतु शिवालय पहुंचते नजर आए। इसी क्रम में तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक, मार्केट, सरहचीया, घरवाटांड़, चांपी शिव मंदिर में भक्त जनो की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान जहां बड़ी संख्या में भक्त जनों में शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का परंपरागत तरीके से जलाभिषेक किया और विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। वहीं मौके पर चारों ओर बोल बम, बोल बम, जय बाबा भोलेनाथ का नारा गुंजानमय रहा।

इस मौके पर भक्त जनों ने अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाया, जो कि पूरे वातावरण को और भी भक्तिमय बना रहा था। बहरहाल श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर पूरा इलाका हर हर महादेव और बोल बम के रंग में रंगा दिखा।
![]()













Leave a Reply