Advertisement

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने दिया दिवंगत मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के कल्याणी गेस्ट हाउस में 14 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में मजदूर नेता पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं मजदूर मसीहा चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे एवं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सह झारखंड सीटू प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मिथिलेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ढोरी के यूनियन नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मजदूरों ने एक मजबूत आवाज खो दिया। दोनों नेता ता-उम्र मजदूरों के अधिकार कम्पनी से लड़कर दिलाते रहे है। इनके अधुरे कार्यों को पूरा करना हीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर हरेंद्र कुमार सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, बृज बिहारी पांडेय, जवाहर लाल यादव, आर उनेश, गोवर्धन रविदास, जयनाथ मेहता, राजू भूखीया, संतोष कुमार, महेंद्र चौधरी, महारुद्र सिंह, शंकर सिंह, मुरारी सिंह, सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार, मंगरा उरांव, नरेश महतो, बबन कुमार रजक, रवि शंकर, मिथिलेश सिंह, सुरज, राजेंद्र भुईयां, राम अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *