Advertisement

टांड़ मोहनपुर में तीन लाख में बनी पुलिया व गार्डवाल ध्वस्त

विभागीय अनिमियतता की खुली पोल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के टांड मोहनपुर के वार्ड 6 में निरंकारी भवन के समीप बना पुलिया और गार्डवाल मानसून की बारिश नहीं झेल पाया।

बताया जाता है कि टांड मोहनपुर पंचायत के उपरोक्त वार्ड में 15वें वित आयोग की राशि तीन लाख 17 हजार की लागत से बनी पुलिया व गार्डवाल पहली वर्षात मे ही टूट गया। इससे योजना में बरती गई अनिमियतता की पोल खुल गई है।

मालूम हो कि, टांड़ मोहनपुर में बनी उक्त पुलिया में किसानों की खेतों से बहने वाली पानी की तेज धार से कुछ हिस्सा को क्षतिग्रस्त किया एवं बहा भी दिया है। इससे यह साबित होता है कि पुलिया निर्माण के समय काफी अनियमितता बरती गई है। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि आसपास के खेतो के पानी की निकासी को लेकर इसी वर्ष कई माह पूर्व पुलिया व गार्डवाल का निर्माण किया गया था। जो पहली ही वर्षात में क्षतिग्रस्त होने से गाड़वाल के कुछ हिस्सो को बहा दिया है।

जरिडीह प्रखंड के पूर्व 20 सुत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने 12 जुलाई को *जगत प्रहरी* को बताया कि पुलिया के निर्माण कार्य में भारी अनियमिता बरते जाने की शिकायत उन्होंने कई सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जांच की मांग किया था। कहा कि खेत के पानी से अगर पुलिया क्षतिग्रस्त के अलावे गार्डवाल का कुछ हिस्सा बहा है, तो इसके निर्माण में भारी अनियनितता बरतने से इंकार नही किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में 15वें वित्त आयोग की विभिन्न योजनाओं में ओवर स्टीमिट बनाकर सरकारी राशि की बदरबांट की गयी है। इसकी जिक्र संजय सिंह ने जिला प्रशासन को लिखे अपने पत्र में किया है। उक्त मामले पर जिले के उप विकास आयुक्त शताब्दी मजुमदार ने कहा कि मामला संज्ञान में नही आया है। बीडीओ से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाही की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *