विद्यालय में सात दिवसीय भाषा कैंप का अनवरत आयोजन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट के अंडर-15 विजयी विद्यालयी टीम का विद्यालय परिवार द्वारा 24 जून को हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय की विजयी टीम की प्रशंसा की एवं प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इधर विद्यालय में सात दिवसीय भाषा कैंप के चतुर्थ दिन 24 जून को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रणजीत कुमार झा एवं शिक्षिका सुशीला कुमारी ने विविध प्रकार के व्यंजन, फल-फूल, खाद्य सामग्री, मशाले आदि के बारे में संस्कृत भाषा में विस्तार से बताया। नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने पदयात्रा कर जनमानस को मद्यपान, नशापान, मादक द्रव्यों आदि के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। विद्यालय में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पुस्तकों का वितरण जारी रहा। ईको क्लब की मासिक बैठक संपन्न हुई।

विविध कार्यक्रमों में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, अशोक कुमार रजवार, महाकांत झा, धनंजय कुमार, सीमा ठाकुर, सुमन कुमारी, कैलाश कुमार, नजरूल इस्लाम,अजय कुमार दुबे, रितेश कुमार महथा, सुजाता कुमारी, सीमा कुमारी, परमेश्वर बेसरा, अमित कुमार, कुमार राजेश, दिनेश कुमार महतो, लवली, प्रेम, रविता, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply