Advertisement

तेनुघाट डैम का चार गेट खुला रहने से दृश्य बना रमणिक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम का 22 जून को शाम चार फाटक खुला हुआ है। इससे डैम के आसपास का दृश्य बेहद रमणिक हो गया है।

ज्ञात हो कि, लगातार बारिश होने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ गया था, जिस कारण डैम का सभी दस रेडियल गेट खोला गया था, जिससे यहां का दृश्य बिकराल रूप धारण कर लिया था और इससे दामोदर नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था। मगर पिछले दो दिनों से बारिश कम होने के बाद 22 जून को डैम का जलस्तर 851.50 फीट हो गया। उसके बाद गेट बंद होने के बाद अब केवल चार गेट खुला हुआ है जिसमें से 19,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

उक्त जानकारी तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे में जिला प्रशासन ने इसको लेकर आमजनों को सतर्क भी किया है। कहा कि दामोदर नदी किनारे रहने वाले, दामोदर नदी में मछली मारनेवाले और स्नान करने वाले को जिला प्रशासन द्वारा आगाह करते हुए स्थिति की जानकारी दे दी गई है। जरूरत पड़ने पर और भी रेडियल गेट खोलने की बात कही गई है।

वही डैम का गेट खुलने के बाद दूर दूर से सैलानी आकर डैम का नजारा देखते हुए नजर आ रहे हैं। सैलानी अपने परिवार और बच्चों के साथ डैम का आनंद उठाते हुए नजर आए। वही प्रशासन भी पूरी तरह चुस्त नजर आई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *