Advertisement

झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया में सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन की बैठक की गयी। बैठक में सैकड़ो की संख्या में मजदूर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में स्वांग वन बी स्थित सीटू कार्यालय में 22 जून को झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन की विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जे. एम. रंगीला ने की। बैठक में गोमिया के विभिन्न पंचायत सहित बोकारो जिला के अन्य प्रखंडों से निर्माण मजदूर, असंगठित मजदूर एवं नेतृत्व कारी साथी उपस्थित थे।

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने कहा कि निर्माण मजदूर समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज का सबसे शोषित तबका यही मजदूर है। कहा कि पूरे बोकारो जिला में निर्माण एवं असंगठित मजदूर का शोषण हो रहा है। निर्माण एवं असंगठित मजदूर सरकार की न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित है।

वहीं दूसरी ओर सरकार से मिलने वाले लाभ से भी वंचित है। उन्होंने कहा कि बीते 9 जून को झारखंड की राजधानी रांची में संपन्न झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में एक-एक निर्माण मजदूर एवं असंगठित मजदूर तक हमारी यूनियन पहुंचेगी। इसी के तहत बीते 15 जून से आगामी 15 जुलाई तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 31 अगस्त को बोकारो जिला के गोमिया में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन का पहला जिला सम्मेलन आयोजित होगा।

बैठक में अजय कुमार नायक, चमन प्रजापति, केशु कुमार, प्रकाश नायक, सुधीर चौहान, अख्तर अंसारी, इमामुल अंसारी, नरेश यादव, गौतम पांडेय, टीमल गंझू, दिलीप घासी, लोकनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, सहदेव महतो सहित सैकड़ो की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *