Advertisement

लगातार बारिश से बरमसिया ओवरब्रिज के नीचे ढही बाउंड्री वॉल

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड में लगातार दो दिन से हो रहे मूसलधार बारिश के बाद धनबाद जिला के हद में बरमसिया ओवरब्रिज के नीचे बने पिलर के बगल की बाउंड्री वॉल टूट गया है।

बताया जाता है कि बरमसिया ओवरब्रिज के नीचे बने पिलर के बगल की बाउंड्री वॉल के टूटने की सूचना के बाद आसपास के रहिवासियों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि पानी के दबाव और मिट्टी धंसने की वजह से बाउंड्री वॉल की नींव कमजोर हो गयी, जिससे दीवाल का उक्त हिस्सा गिर गया है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी है और वॉल की मरम्मत को लेकर अभियांत्रिकी विंग को अलर्ट कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *