महाप्रबंधक ने किया बायो टॉयलेट निर्माण का शिलान्यास
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल मंत्रालय एवं सेन्ट्रल कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड के मार्गदर्शन में बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में 16 जून को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे शपथ से शुरुआत अभियान के तहत सामूहिक संकल्प के साथ महाप्रबंधक कार्यालय परिसर से किया गया। जिसमें महाप्रबंधक कार्यालय के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु सक्रिय भागीदारी की शपथ ली।

शपथ ग्रहण में विभागाध्यक्ष योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राजकुमार बर्णवाल, विभागाध्यक्ष सुरक्षा सुनील कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, कार्यालय कर्मी शिवजी पाठक, राकेश कुमार, सोमेन नियोगी, जयप्रकाश शुक्ला, संतोष कुमार पांडेय, महिला कर्मी अनु मिश्रा, देवकी देवी सहित दर्जनों कार्यालय कर्मी शामिल थे।
इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के निकट क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा बायो टॉयलेट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह ने बताया कि उक्त बायो टॉयलेट निर्माण को लेकर विभाग द्वारा लगभग 40 लाख की प्राक्कलन तैयार किया गया था, जिसमें संवेदक द्वारा लगभग 24 लाख में उक्त कार्य को करने पर बनी सहमति के बाद भूमि पूजन व् शिलान्यास महाप्रबंधक द्वारा किया गया है।

बायो टॉयलेट शिलान्यास के अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार के अलावा महाप्रबंधक ऑपरेशन सी. बी. तिवारी, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी शंभु कुमार झा, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, विभागाध्यक्ष वित्त राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष पीएंडपी अर्जुन कुमार प्रसाद, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राजकुमार बर्णवाल, विभागाध्यक्ष सुरक्षा सुनील कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार, विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, प्रबंधक एचआर गुरुप्रसाद मंडल, कार्य संवेदक सुरेंद्र यादव, समाजसेवी गोबिंद यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply