कड़ी मशक्क़त के बाद देर रात्रि थाना में तहरीर जमा
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में मगरदही में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के अनुसार पुरा घटना सीसीटीवी में कैद हो चुका है। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्क़त के बाद थाना में तहरीर ली है।
ज्ञात हो कि मगरदही स्थित मोहनपुर के क्रांति होटल के पास 16 जून को दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि जेनेरेटर संचालक दीनबंधु महतो एवं मकान मालिक के बीच जमीन खाली करने को लेकर जारी गतिरोध जो पूर्व से मुफस्सिल थाना के संज्ञान में है, उक्त मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 16 जून को दिन के लगभग 1.30 बजे लगभग 20 की संख्या में हरवे-हथियार से लैश होकर कथित तौर पर नशे की हालत में युवा गैंग पहुंचता है और गाली-गलौज करते हुए संचालक की पत्नी एवं स्टाफ से मोबाइल फोन छीन लेता है।
स्टाफ एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इस दौरान जेनरेटर संचालक का दो बाईक, चार बड़े जेनरेटर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। कूलर, मकान से लेकर अन्य सामग्री भी क्षतिग्रस्त किया जाता है और केस नहीं करने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी देकर गुंडे आराम से निकल जाते है।

बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद पीड़ित दोपहर 2 बजे से आवेदन लेकर पहले मुफस्सिल थाना फिर टाउन थाना का बार-बार चक्कर लगाता है। आवेदन में त्रृटी बताकर मुफस्सिल थाना द्वारा फिर से लिखवाकर लाने को कहा जाता है। पीड़ित पुनः आवेदन लेकर रात्री 9 बजे थाना पर पहुंचता है तब तक थानेदार क्षेत्र में राउंड पर निकल जाते हैं। पीड़ित थानाध्यक्ष को फोन कर थाने पर उपस्थित एक दारोगा शशिभूषण प्रसाद को दे देता है और वे इसे सुबह में फिर पीड़ित को थाना पर बुलाते हैं। अंततः इतनी बड़ी गुंडागर्दी की घटना का एफआईआर दर्ज नहीं हो पाता है।
घटना की सूचना पर भाकपा माले के नेता पीड़ित से भेंट कर सांत्वना देते हैं। माले नेता द्वारा मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं क्षतिपूर्ति नहीं होने पर एसपी कार्यालय के समक्ष सपरिवार 18 जून से अनशन करने की घोषणा की जा रही है। समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
![]()













Leave a Reply