Advertisement

अंगवाली-फुसरो मार्ग निर्माण का सुलझा विवाद, कार्य पुनः प्रारंभ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली एवं बेरमो प्रखंड के सिंगारबेड़ा बालूबंकर के बीच दामोदर नदी पुल के उत्तरी दिशा में अधूरे मार्ग का विवाद सुलझ गया। इसके बाद 15 जून को अपराह्न निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है।

मालूम हो कि, बीते 11 जून को कथित निर्माण-स्थल पर बेरमो अंचल कार्यालय एवं बेरमो थाना के अधिकारियों की टीम सहित अंगवाली, सिंगारबेड़ा के ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जेसीबी से कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान संबंधित एक भूमि-रैयत ने महिलाओं को ढाल बनाया, जिससे प्रशासन को कार्य रोकना पड़ा और उक्त रैयत को कागजात दिखाने की मोहलत दी गई। तीन दिन के अंतराल में वह नाकामयाब रहा तो मामला स्वतः साफ हो गया। उक्त भूमि (निर्माण स्थल) सरकारी व सीसीएल अधिगृहीत निकला।

इसके बाद 15 जून को अपराह्न संवेदक के कर्मी जेसीबी से कार्य शुरू कर स्थल को समतल कराया। निर्माण जारी रहेगा।
बताया जाता है कि 15 जून की देर शाम अंगवाली के कई राहगीर द्वारा उक्त मार्ग से गुजरने के क्रम में सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया, तथा उक्त सड़क निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *