Advertisement

मंडलकारा चास में जेल अदालत, विधिक जागरूकता व् स्वास्थ्य जांच शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 15 जून को मंडल कारा चास में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

चास जेल परिसर में आयोजित जेल अदालत जिसके सदस्य ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बोकारो तबिंदा खान एवं डिप्टी चीफ एलएडीसी पम्मी कुमारी है मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंडल कारा चास में स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेल में कुल 18 कैदियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया, जिसमें 12 पुरुष एवं 6 महिला कैदी शामिल थे। इस अवसर पर मंडल कारा चास में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें डालसा सचिव अनुज कुमार, जेलर निखिल कांत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा चास जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। कैदियों को डालसा अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता और कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इसके अलावा बाड़जोर वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।

ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के बाड़जोर पंचायत स्थित वृद्ध आश्रम में झालसा व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डालसा के सचिव अनुज कुमार ने विधिक संबंधी जानकारी स्थानीय रहिवासियों को दी। उन्होंने वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच फल दान किए। साथ ही वृद्ध आश्रम में रहने वाले एक मरीज की परेशानी को देखते हुए सिविल सर्जन बोकारो से बात कर बेहतर ईलाज की समुचित व्यवस्था करवाया।

डालसा सचिव अनुज कुमार ने कहा कि उनका इस वृद्ध आश्रम आना दूसरी बार है। वृद्ध आश्रम में किसी भी तरह से समस्या होने पर डालसा के पीएलवी को जानकारी देने की बात कही। साथ ही भवन के मरम्मत के लिए भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखने की बात कही। मौके पर पारा लीगल वालिंटियर (पीएलवी) रतिलाल कुंभकार, यदु महतो, दिगंबर दुबे, सपना कुमारी, देवदास पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *