Advertisement

रेलवे स्टेशन के समीप जक्शन बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सीआईएसएफ ने पाया काबू

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गोमो-बड़काकाना रेलखंड पर बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप बीते 13 जून की संध्या डीवीसी की बिजली पोल में लगे जंक्शन बोर्ड में तेज विस्फोट के साथ अचानक आग लग गई। आग लगने से स्टेशन मार्केट के फुटपाथी दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गई।

आग लगने का कारण विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वही आग लगाने से रेलवे स्टेशन मार्केट सहित डीवीसी कॉलोनी की बिजली काट दी गई। जिसका मरम्मती कार्य करने के बाद देर रात्रि में बिजली बहाल कर दिया गया। घटना
बताया जाता है कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीआइएसएफ की अग्नि शमन दल ने आग पर काबू पाया। इस अवसर पर सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर (अग्नि शमन) सीडी पाणिग्रही, हेड कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, पीचएस यादव, धर्मवीर गोठवाल, पवन कुमार सहित अन्य सीआईएसएफ जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *