Advertisement

परियोजना सभी के सहयोग से प्राप्त लक्ष्य 36 लाख टन कोयला उत्पादन करेगा-पीओ

बेहतर काम करने के लिए डंपर व् शावेल ऑपरेटरो ने पीओ को किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में 14 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में कोयला खनन क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए डंपर और शावेल ऑपरेटरो ने परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह और प्रबंधक (मैनेजर) मुनीनाथ सिंह को बुके देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि, यह सम्मान कामगारों द्वारा अपने पदाधिकारी के उत्कृष्ट नेतृत्व और मार्गदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया गया है, जिसके कारण खदान में काम सुचारू रूप चल रहा है।
इस अवसर पर पीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 मे परियोजना को 36 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मुख्यालय द्वारा दिया गया है। जिसे सभी के सहयोग से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि परियोजना में आउटसोर्सिंग पैच से 23 लाख टन, विभागीय स्तर पर 10 लाख टन और हाईवाल माइनिंग के तहत नई तकनीक से इस वर्ष 3 लाख टन कोयला उत्पादन किया जाएगा। कहा कि लक्ष्य के अनुसार कोयले का उत्पादन और सम्प्रेषण करना है।

कहा कि डीजीएमएस से हमें निरंतर सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है। सुरक्षा के लिए हम सभी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हम सुरक्षा प्रथम के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि विकसित भारत के लिए खनन क्षेत्र का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, उत्पादन, स्वास्थ्य एवं कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। पीओ तथा मैनेजर को सम्मानित करने वालो मे राम प्रवेश, अजय नोनिया, मनोज पाणिग्रही, राजेश कुमार, फूली गोप, मोहम्मद अकबर, भुनेश्वर, भिखारी, रोहन, छोटन, युगेश, केदार, मेघलाल, बीरबल, सुधीर आदि मुख्य रूप शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *