Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विद्यालय में योगाभ्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पत्रांक 154, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के योगमय कार्यक्रम के तहत 9 जून को बोकारो जिले के विद्यालयों में योगाभ्यास किया गया।

इसके तहत बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में संकुल स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड योग प्रशिक्षक आनंद प्रजापति एवं शैलेश कुमार खन्ना ने संकुल अंतर्गत दर्जन भर विद्यालय से आये शिक्षकों को योगाभ्यास कराया एवं योग के कई मुद्राओं के गुर सिखाए।

बता दें, आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। आज राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा सहित अन्य विद्यालयों यथा मध्य विद्यालय पिछरी के मिथिलेश महतो, जामटांड़ के दीपक नायक, खेड़ो के शिवलाल महतो, मातुटांड़ के महेंद्र सिंह, डहुवा के अमिताभ कुमार, मड़ईटांड़ के मनोज नायक, अंगवाली के निर्मल मिश्रा, करणडीह के अशोक वास्के, अंगवाली के माधो नायक, छपरडीह के मनोज रवि, मकतब की जमीला खातून, हथियापत्थर के टेकलाल महतो आदि शिक्षकगण योगाभ्यास में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *