Advertisement

तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता व् संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का निधन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का 25 अप्रैल को निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था।

बताया जाता है कि दिवंगत महतो के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा ले जाया गया। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन परिसर में लाया गया। जहां संघ के सदस्यों ने उनके दर्शन की और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

बताते चले कि दिवंगत फलाहारी महतो सिविल मामलों के एक बहुत ही अच्छे वकील थे। उनके निधन से उनकी कमी को शायद ही कोई पूरा कर सके। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अधिवक्ता संघ तेनुघाट के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि जैसा की हमारी परंपरा है किसी भी अधिवक्ता के निधन के बाद संघ के सदस्य अपने आप को एक दिन न्यायिक कार्य से अलग रखते हैं। इसे लेकर 26 अप्रैल को संघ के तमाम सदस्य अपने आपको न्यायिक कार्यों से अलग रखेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *