आयोग का कर्त्तव्य महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना-विजया राहतकर
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 28 मार्च को सारण जिला मुख्यालय छपरा के सर्किट हाउस सभागार में महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर ने पराली 46 मामलों की सुनवाई की। एक-एक कर सभी परिवादियों एवं संबंधित मामले की जांच कर रहे जांच

पदाधिकारी (आईओ) को आमने-सामने बुलाकर मामले से संबंधित एवं उसके समाधान के लिए की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी ली। कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कुछ मामलों में मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक को निर्धारित समय सीमा में अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

सुनवाई के उपरांत सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने महिला आयोग के अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी,आयुक्त के सचिव, उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा लक्ष्मण तिवारी, अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, परिवादी एवं जांच पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply